फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यमंत्री अनूप धानक होंगे मुख्य अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पुरातत्व एवं संग्रहालय राज्यमंत्री अनूप धानक बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पुलिस के जवानों ने परेड की रिहर्सल की। अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत व जोश के साथ प्रस्तुत किए जाएं तो गणतंत्र दिवस समारोह को और भी शानदार रूप दिया जा सकता है। सभी टीमें अपनी रिहर्सल अच्छी प्रकार से कर लें। फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम में ही होनी है। सभी टीमों में प्रतिभागियों का आपस में तालमेल अच्छा हो, तभी अच्छी प्रस्तुति हो सकेगी। स्कूल की टीमों के इंचार्जों को निर्देश दिए कि वे आगामी दिनों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए बच्चों की रिहर्सल अच्छी प्रकार से करवाएं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, पीटी शो, डंबल लेजियम व सूर्य नमस्कार की रिहर्सल की गई। इस अवसर पर नगराधीश अंकिता उपस्थित रहीं। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मैरी मसीह, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल सुखबीर सिंह, संगीत प्रवक्ता डॉ. मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें