फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं मिली मेट्रो, एम्स की योजना लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आम बजट पेश किया। इस बजट से जिले में पिछले 10 सालों से आयुष विभाग के एम्स की योजना लटक गई। वहीं, मेट्रो की मांग कर रहे लोगों को भी निराशा हाथ लगी। साथ ही 10 साल पहले पलवल जिले में सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा पर भी बजट में कोई चर्चा नहीं हुई, जिससे पलवल के लोग नाखुश हैं। लोगों ने इस बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और आधारहीन बताया।
विज्ञापन

बजट पेश होने के दौरान सोमवार को शहरवासी और व्यापारी टीवी के सामने बैठे रहे। लेकिन, बजट में पलवल जिले को कुछ न मिलने पर हर वर्ग को निराश होना पड़ा। हालांकि, आयात शुल्क घटाने से सोने की कीमतों में कमी होने से महिलाएं खुश नजर आईं। जिले के गांव बहीन में आयुष विभाग का एम्स अस्पताल खोलने की योजना थी। इसके लिए बहीन ग्राम पंचायत की ओर से जमीन भी उपलब्ध कराने को कहा गया था। वहीं, आयुष विभाग की तरफ से सारी प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई थीं। इसके अलावा लोग वर्ष 2008 से ही मेट्रो चलाने की मांग कर रहे थे। वह भी इस बजट में पूरी नहीं हो पाई। लोगों का कहना है कि हर बार की तरह इस बार भी बजट में निराशा हाथ लगी।
डीजल-पेट्रोल पर कृषि सेस लगाने से रोष
केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा डीजल पर 4 और पेट्रोल पर 2.5 फीसदी कृषि सेस लगाने से लोगों में नाराजगी है। हालांकि, वित्तमंत्री ने दावा किया है कि इस सेस को लगाने से आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन, लोगों का मानना है कि सरकार की कथनी-करनी में बहुत अंतर है। इसका असर आम लोगों पर अवश्य पड़ेगा। वहीं, विपक्ष ने सरकार द्वारा गुमराह करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष पैकेज देने का स्वागत
केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में 2.5 लाख करोड़ का विशेष पैकेज देने का लोगों ने स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आर्थिक पैकेज में बढ़ावा देने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लोगों को इस बड़े पैकेज से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें