फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: चिनाई करते समय करंट से राज मिस्त्री की मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 11:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होडल। मकान की चिनाई करते समय बिजली का करंट लगने से राज मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। परिजनों ने मकान मालिक व बिजली निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मकान मालिक बिजली लाइन कटवाने की बात कहकर चिनाई करवा रहा था। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मकान मालिक व बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुंडकटी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार यूपी के जिला मथुरा गांव स्यारहा निवासी महेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई उदय सिंह काफी दिनों से गांव मानपुर स्थित अपने ननिहाल में मकान बनाकर रह रहा था। उदय सिंह राज मिस्त्री का काम कर अपना व अपने परिवार का गुजर बसर करता था। मामा सुंदर ने उसे फोन पर सूचना दी कि काम करते समय उदय की करंट लगने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मानपुर पहुंच गया तो उसके भाई की पत्नी ने बताया कि गांव निवासी बीरो के मकान का काम चल रहा था। उदय व शिवचरण चिनाई का काम कर रहे थे। उदय ने बीरो से बिजली की तार नीचे होने की वजह से काम करने से मना किया था, परंतु बीरो ने कहा कि बिजली लाइन कटवा दी है, काम जारी रखो। जैसे ही उदय काम करने लगा तो उसे बिजली का करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शिवचरण भी चपेट में आने से घायल हो गया। शिकायत में कहा गया कि उदय की मौत के लिए मकान मालिक व बिजली निगम के अधिकारी जिम्मेवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें