फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की ससुराल में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
निशा का फाइल फोटो - फोटो : Palwal
विज्ञापन
विवाहिता की ससुराल में मौत, पति सहित 4 पर केस
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर 24 वर्षीय विवाहिता की मारपीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक महिला के पति सहित चार नामजद लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हथीन गेट पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोगी को मंगलवार शाम सूचना मिली कि रामबाग कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। मृतक विवाहिता के पिता वीरपाल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। वीरपाल ने बताया कि बेटी निशा की शादी फरवरी 2020 में पलवल की रामबाग कॉलोनी निवासी रोहित पुत्र सरबजीत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी से दहेज की मांग करने लगे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर निशा के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी देते थे। पति रोहित दहेज में स्विफ्ट डिजायर की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर निशा के साथ मंगलवार को मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। वीरपाल का आरोप है कि 19 जनवरी को देर शाम निशा के पड़ोसियों का फोन आया था कि उसकी बेटी की हालत खराब है। वह और उसके परिवार वाले निशा की ससुराल पहुंचे। वहां देखा कि उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। पुलिस ने वीरपाल के बयान पर रोहित, ससुर सरबजीत, सुमित्रा और गीता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें