फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर रैली निकालकर किसान धरने को दिया समर्थन

विज्ञापन
पलवल में ट्रैक्टर रैली निकालते बैसलात के किसान - फोटो : Palwal
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली निकालकर धरने को दिया समर्थन
विज्ञापन

पलवल। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे धरने को गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र बैसलात ने बुधवार को समर्थन दिया। बैसलात के किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर धरनास्थल पर पहुंचे। इनके अलावा डागर पाल और तेवतिया पाल भी ट्रैक्टरों से धरनास्थल पर पहुंचे। वहीं, ओडिशा और मध्य प्रदेश के किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। इनमें जगन्नाथ मिश्रा, जतिन महंती, सरोज नायक, प्रभात, उपेंद्र यादव आदि किसान शामिल थे।
26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड की तैयारियां भी जोरों पर हैं। पूरे दिन किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रैक्टर लाने की अपील करते रहे। इसके अलावा परेड की तैयारियों की लिए रणनीति बनाई गई। दिल्ली से आए सीटू नेता बीरेंद्र गौड़ ने कहा कि नए कृषि कानूनों के नाम पर किसानों के साथ धोखा हुआ है। यह कानून किसानों के लिए ही नहीं बल्कि देश की बहुसंख्यक वर्ग के लिए घातक है। पूंजीपतियों ने सरकार के जरिये देश को लूटने की पूरी योजना तैयार कर ली है। धरने में 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार, रतन सिंह सौरोत, स्वरूप सिंह, शनिबाला तेवतिया, मनधीर मान, बिजेंद्र सिंह तेवतिया, डिंपी पहलवान रोहतक, धर्मवीर चौधरी, धनवंत सिंह, रिछपाल सिंह, ऋषिपाल चौहान, रणधीर चौहान, राहुल तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पार्षद पति के नेतृत्व में समर्थन
बैसलात से सैकड़ों किसानों ने पार्षद पति यशपाल मावई और नन्नू बैंसला के नेतृत्व में धरने को समर्थन दिया। यशपाल मावई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन को एक विशेष जाति का आंदोलन बता रहे हैं, जबकि इस लड़ाई में सभी जातियों और धर्मों के लोग शामिल हैं। उनके साथ जय सिंह भवाना, राजेंद्र, दीपक बड़ौली, पवन करीमपुर, जसवीर रहीमपुर, सतपाल कमरावली, नरेश बड़ौली आदि ने भी धरने को समर्थन दिया।
विज्ञापन

संकीर्तन का आयोजन आज
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बाबा गुरुप्रीत सिंह, खडूर साहब से बाबा देवेंद्र सिंह, बाबा जयमल सिंह, सुखदेव सिंह, पटियाला से बाबा लखबीर सिंह और गुरु दा ताल आगरा से बाबा जोगा सिंह संकीर्तन में भजन प्रस्तुत करेंगे। इनके अलावा फरीदाबाद से जगजीत कौर पन्नू के नेतृत्व में संगत आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें