फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सात को बाजार रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। यूजीसी के नए इक्विटी नियमों के विरोध में पलवल के व्यापारिक संगठनों ने सात सितंबर, सोमवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मीनार गेट पर आयोजित शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

बुधवार देर शाम बजाजा बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला एवं शहरी इकाई की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने की। संचालन प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग ने किया, जबकि आयोजन शहरी अध्यक्ष विनोद जैन की ओर से किया गया। बैठक में विभिन्न ट्रेड एसोसिएशनों के प्रधान और बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता ने कहा कि निर्णय के अनुसार सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे और मीनार गेट पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे। बैठक में वैश्य अग्रवाल सभा, ब्राह्मण सभा, कपड़ा, सर्राफा, मीनार गेट, जनरल मर्चेंट, मेन मार्केट, गौशाला बाजार, अनाज मंडी, बस अड्डा और मशीनरी एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर परिषद के पूर्व वाइस चेयरमैन कंवर रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें