फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: घर लौट रहे ट्रक चालक को वाहन ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मंगलवार देर रात घर लौट रहे ट्रक चालक की जिंदगी होडल-नूंह रोड पर हुए सड़क हादसे में खत्म हो गई। पार्किंग में ट्रक खड़ा करने के बाद पैदल घर जा रहे 45 वर्षीय जमशेद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रायपुरी गांव निवासी जमशेद एक माह पहले ही चेतक कंपनी में नौकरी शुरू की थी। हादसे के बाद राहगीरों ने रायपुरी गांव के बस अड्डे पर मौजूद ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सदर थाना नूंह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नूंह की मोर्चरी में रखवा दिया। जमशेद अपने पीछे छह बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। सदर थाना नूंह प्रभारी प्रवीन ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें