फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर के लिए करें पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने शुक्रवार को जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि पलवल, होडल व अलावलपुर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के कार्य मेें तेजी लाई जाए। बेड की संख्या बढ़ाई जाए और अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। संभावित तीसरी लहर की परिस्थितियों से बचने के लिए भी जरूरी इंतजाम अभी से कर लिए जाएं। वेंटिलेटर चलाने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षित किया जाए। इसके लिए हैंड जोन ट्रेनिंग आदि की उचित व्यवस्था हो।
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और जल्दी ही इस ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने की उम्मीद है। यह प्लांट शुरू होने से ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वहीं वैक्सीनेशन की गति को भी तेज कर दिया गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर जिला के स्वास्थ्य केंद्रों में बेडों की संख्या बढ़ाई जा रही है। आइसोलेशन वार्ड में अभी तक 100 बेड हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 150 की जा रही है। इसके अलावा होडल नागरिक अस्पताल में 50 बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। बाकी सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अस्थायी तौर पर बैड की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर उपायुक्त नरेश नरवाल, जिला नगर आयुक्त मोनिका गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, एसडीएम पलवल वैशाली सिंह, सीईओ जिला परिषद अमित कुमार, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी जितेंद्र कुमार, नगराधीश अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें