फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कोरोना महामारी के चलते लगाई हुई पाबंदियां समाप्त करने पर दो साल बाद जिले में महाशिवरात्रि पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि मनाने के लिए मंदिरों में तैयारियां की गईं। सोमवार को जहां मंदिरों की साफ-सफाई की गई, वहीं भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिरों को सजाया गया। एतिहासिक जंगेश्वर मंदिर में तो महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। मंदिर को फूलों से सजाया गया। वहीं, घरों पर भी महाशिवरात्रि पर्व मनाने के लिए लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि सोमवार को शहर के प्रमुख मंदिरों व शिवालयों में खासकर एतिहासिक जंगेश्वर मंदिर के अलावा, सनातन धर्म मंदिर शहर, कैंप व न्यू कॉलोनी, ऐतिहासिक पंचवटी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, शिव मंदिर, कामेश्वर मंदिर, देवी का मंदिर, खोंटा मंदिर, खेड़ा देवत, गंगा मंदिर, भूरा गिरि मंदिर में स्थानीय प्रबंधक तैयारियां करते नजर आए। मंदिरों को पूरी तरह से साफ किया गया। इसके अलावा मंदिरों के बाहर भी पड़े रहने वाले गंदगी के ढेरों को नगर परिषद द्वारा वह स्वयं सफाई कर्मियों से उठवाया गया। मंदिरों के बाहर भी सफाई कराई गई।
जंगेश्वर व पंचोवटी मंदिर में है खास आकर्षण
शिवपुरी मोहल्ला स्थित जंगेश्वर मंदिर दो शताब्दी से भी पुराना मंदिर है। वर्ष 1802 में इस मंदिर का नए सिरे से निर्माण हुआ था। सोमवार को इस मंदिर के मुख्य द्वार सहित अंदर के स्थान को फूलों से सजाने में कारीगर व्यस्त रहे। मंदिर के मुख्य द्वार के अलावा मंदिर के अंदर भी फूलों से सजावट की जा रही है। मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान भीड़ न लगे, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही पुलिस का भी सुरक्षा को लेकर मंदिर के आसपास इंतजाम रहेेगा। मंदिर प्रबंधन से जुड़े ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष रूप से तैयारियां की गईं। पांच मन के करीब फूल मंगवाए गए हैं, जिनके द्वारा मंदिर को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें