फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि दयानंद सत्संग भवन का उद्घाटन

विज्ञापन
पलवल में महर्षि दयानंद सत्संग भवन का उद्घाटन करते सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को आर्य समाज हाउसिंग बोर्ड कालोनी के मंदिर में नवनिर्मित महर्षि दयानंद सत्संग भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंगला ने कहा कि आर्य समाज का स्वतंत्रता आंदोलन में सर्वाधिक योगदान रहा है। अगर महर्षि दयानंद सरस्वती आर्य समाज की स्थापना न करते तो छुआछूत, जातिवाद, पाखंड और सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन नहीं होता। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती का जीवन पारदर्शी व प्रेरणादायक रहा। उन्होंने पूरे देश में वैदिक विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता अलका गुप्ता प्राचार्या ने की। इस अवसर पर सामवेद के 101 मंत्रों से यज्ञ किया गया। यज्ञ राजदेव नैष्टिक, यज्ञमुनी, तुलाराम आर्य ने संपन्न कराया। स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती यज्ञ के ब्रह्मा रहे। जयप्रकाश आर्य, धर्मप्रकाश आर्य, प्रदीप कुमार सरदाना, बुधराम तेवतिया, राजपाल दहिया यशपाल मंगला, पृथ्वी सिंह यादव, बच्चूसिंह तंवर, जगवीर गिरधर आदि समारोह के विशिष्ट अतिथि रहे। इस मौके पर भरतपुर से आए आचार्य देशराज सत्येच्छू के अलावा राधेलाल आर्य, दौलतराम गुप्ता, ब्रह्मानन्द आर्य, कृष्णकुमार भूटानी, चन्दरलाल आर्य, वीके आर्य, शिवसिंह आर्य, ठाकुरलाल आर्य, मुकेश आर्य, मोतीलाल गुप्ता, सुखदेव आर्य, वृजेन्द् आर्य, सुरजीत डागर, रामप्रसाद फोरमेन मौजूद रहे। आचार्य प्रमोद कुमार ने देशभक्ति के भजन प्रस्तुत किए। बिजेन्द सिंह आर्य ने मंच संचालन किया तथा पूर्णसिंह राणा ने धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें