फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 887 मामले निपटाए

विज्ञापन
पलवल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में केसों की सुनवाई करते हुए। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन अशोक कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला अदालत पलवल, खंड हथीन व होडल की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें वाहन दुर्घटना मुआवजा मामले, बैंक वसूली, राजीनामा योग्य फौजदारी मामले, बिजली व पानी के बिल संबंधी, श्रम विवाद मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, वैवाहिक विवाद मामले, चेक बाउंस के मामले, राजस्व मामले, सर्विस मामले व अन्य मामलों को रखा गया। उपरोक्त मामलों संबंधी कुल 1734 में से 887 मामले निपटाए गए, जिनमें कुल 1.95 करोड़ रुपये की समझौता राशि तय की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव पीयूष शर्मा ने बताया कि पलवल में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश करुणा शर्मा व सदस्य लोक अदालत जगत सिंह रावत पैनल अधिवक्ता तथा निचली अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गोरांग शर्मा व सदस्य लोक अदालत रण सिंह तेवतिया पैनल अधिवक्ता तथा हथीन में उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी मीनू व सदस्य लोक अदालत टेकचंद पैनल अधिवक्ता तथा होडल में उपमंडल न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार व सदस्य लोक अदालत संदीप अग्रवाल पैनल अधिवक्ता की बेंच स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें