फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़-नाटक कर नशे के विरुद्ध किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर शनिवार को जिला पुलिस लाइन में पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में नशा विरोधी कार्यशाला आयोजित की गई। इसके अलावा नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला में एसपी दीपक गहलावत ने कहा कि पुलिस महानिदेशक मनोज कुमार यादव ने नशीले आतंक को जड़ से मिटाने के लिए देश के उत्तरी राज्यों को एक मंच पर लाने में प्रमुख भूमिका निभाई। पड़ोसी राज्यों से बेहतर समन्वय बनाते हुए पुलिस ने खुफिया जानकारी की बदौलत मादक पदार्थों की तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में पलवल पुलिस ने 168 किलोग्राम अफीम के पौधे, 85 ग्राम चरस,1529 किलोग्राम गांजा एवं भारी मात्रा में नशीली दवाइयां जब्त की थी। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ 32 मामले दर्ज करते हुए ड्रग की सप्लाई करने वाले 51 आरोपियों पर शिकंजा कसा था।
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि पुलिस 24 घंटे नागरिकों के बीच में रहती है और लोगों को नशे से बचाने में अहम भूमिका निभाती है। इस मौके प्रभु दयाल, नीरा मेहता, उम्मेद, अनिल कुमार डीएसपी मुख्यालय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें