फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जनरेटर मरम्मत कराने के बहाने एमपी से बुलाए मैकेनिकों से मोबाइल व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने बैंक खाते के रुपयों को भी कराया ट्रांसफार्मर, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के तीन जनरेटर मैकेनिकों को धोखाधड़ी से बुलाकर लूटपाट की गई। मैकेनिकों को मोबाइल पर बात कर जनरेटर ठीक कराने के बहाने से बुलाया गया था। इसके बाद पीड़ितों को कार में बैठाकर ले गए और उनसे नकदी व मोबाइल फोन लूट लिए। आरोपियों ने फोन पे से खातों में रुपए भी ट्रांसफर करा लिए। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के गांव इकलामा वार्ड नंबर छह गौहर गंज निवासी कमलेश ने बताया कि उनकी पुराने जनरेटर ठीक करने की दुकान है। उनके फोन पर चार मोबाइल नंबरों से लगातार फोन आ रहे थे कि उनके पास पुराने जनरेटर हैं, उनकी मरम्मत करानी है। तीनों मैकेनिक उनके झांसे में आ गए। बीती आठ जनवरी को तीनों रेल से पलवल आए। इसके बाद वे गाड़ी में बैठकर हथीन आए। इसके बाद उनको जूस की दुकान पर दो लड़के बुलेरो गाड़ी में मिल गए। मैकेनिकों ने युवकों से वर्कशॉप के बारे में पूछा तो युवकों ने उन्हें गाड़ी में बैठा लिया। वे उन्हें खेत में से एक सुनसान सड़क पर ले गए। जहां पर उनके साथ गाड़ी में चार साथी बैठ गए। इसके बाद मैकेनिकों के मोबाइल ले लिए। कमलेश के पास रखे 11 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अर्जुन यदुवंशी से नकद 10 हजार, 25 हजार व 4200 रुपये अलग-अलग बैंक खातों से फोनपे द्वारा अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।
इसी प्रकार तुलाराम के फोनपे से चार हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। तुलाराम का मोबाइल फोन भी रख लिया और सिम कार्ड वापस कर दिया। पीड़ितों को गाड़ी से उतारकर आरोपी भाग गए। इसके बाद पीड़ितों ने हथीन थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने धीरनकी मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज प्राप्त की। मौके पर सत्यापन किया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। जांच अधिकारी कुशल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से पुलिस आरोपियों की खोज में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें