फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वर्दी वालों को देना होगा जुर्माना

Sun, 04 Sep 2016 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिपाही की भांति अब हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर भी खाकी वर्दी में नजर आएंगे। हरियाणा परिवहन निगम मुख्यालय ने बाकायदा इस संदर्भ में आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारी से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूलने का प्रावधान है। रोडवेज प्रबंधन ने इस संबंध में जगह-जगह नोटिस चस्पा कर दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, रोडवेज विभाग के कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी पहननी होती है। पहले विभाग अपने कर्मचारियों को वर्दी का कपड़ा व सिलाई का पैसे भी देता है। हालांकि पिछले साल कर्मचारियों को वर्दी के लिए एक हजार रुपये और जूतों के लिए 700 रुपये नगद दिए गए। मगर इन सब के बावजूद भी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान वर्दी नहीं पहनते। परिवहन निगम की ओर से भेजे गए पत्र में रोडवेज कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि रोडवेज कर्मचारी की पहचान आसानी से की जा सके। आदेशों में रोडवेज मुख्यालय ने वर्दी न पहनने वाले कर्मचारी पर एक हजार रुपये का जुर्माना करने का भी प्रावधान किया है। 

हालांकि कर्मचारी नेता राजसिंह वर्दी का पैसा न आने की दलील दे रहे हैं। जबकि अन्य कर्मचारियों ने बताया कि विभाग द्वारा वर्दी का जो कपड़ा मुहैया करवाया जाता है वह निम्न स्तर का होता है। कुछ कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल वर्दी का जो कपड़ा मिला था उसकी सिलाई के लिए पैसे ही नहीं मिले। हालांकि वर्दी को लेकर रोडवेज प्रशासन गंभीर दिखाई दे रहा है। महाप्रबंधक रीगन कुमार का कहना है कि मुख्यालय के आदेश के मुताबिक नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी वक्त में बिना वर्दी का पाया गया तो उस पर जुर्माना ठोका जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें