फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की प्रशासन के रात्रि ठहराव कार्यक्रम की तारीफ

Sun, 04 Sep 2016 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में किए जाने वाले रात्रि ठहराव के कार्यक्रम की सराहना की है। उन्होंने अन्य जिलों के अधिकारियों से भी ऐसे कार्यक्रम चलाने को कहा है ताकि जनता को सीधे लाभ मिल सके और गांव में ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को चंडीगढ़ में सुशासन सहयोगियों के साथ बैठक कर उनसे भ्रष्टाचार और शिकायतों के निदान का फीडबैक ले रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि फरीदाबाद में भ्रष्टाचार कम हुआ है और लंबित मामलों में करीम 10 से 15 फीसदी तक की कमी आई है।

उन्होंने फरीदाबाद के जिला उपायुक्त द्वारा सप्ताह में एक बार रात्रि ठहराव कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि रात्रि ठहराव में प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं। लोगों को राशन कार्ड, बिजली, पानी, आधार, लर्निंग लाईसेंस आदि जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। अभी तक तीन महीनें में दस रात्रि ठहराव आयोजित किए जा चुके हैं। इस तरह के कामों से आमजन को सीधे लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें