पलवल। गांव सिहौल निवासी हितेश के साथ हुई मामूली बहस के विरोध में करीब 12 आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक और उसके चाचा के लड़के पर चाकू से वार किए तथा जान से मारने की नीयत के फायरिंग भी की। आरोपी युवक के गले से सोने की चेन भी लूट ले गए। पुलिस ने तीन नामजद सहित 15 अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
चांदहट थाना पुलिस के अनुसार, हितेश ने शिकायत दी है कि गांव सुजवाड़ी निवासी पुनीत के साथ किसी बात लेकर उसकी बहस हो गई थी। इसके विरोध में पुनीत ने 26 जनवरी को फोन पर गाली गलौच की। शाम करीब 5.30 बजे वह चाचा के फार्म पर चचेरे भाई हेमंत के साथ बैठा हुआ था। तभी पुनीत अपने घोड़ी निवासी साथी सचिन देशवाल, कुलदीप देशवाल तथा 10-12 अन्य आरोपी दीवार कूदकर फार्म हाउस में आते ही हमला कर दिया। आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने दोनों युवकों की लाठी-डंडों से पिटाई की। एक युवक ने चाकू से उस पर वार किए। घायल अवस्था में उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।