उद्घाटन को लेकर आनन-फानन में केएमपी एक्सप्रेस-वे को सजाने-संवारने का कार्य जारी है। पलवल से मानेसर खंड के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रवेश द्वार को लाइटों व झंडों से सजाया गया है।
हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन उद्घाटन से पूर्व सीएम मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केएमपी का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
एक्सप्रेस-वे को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए बीच में पौधे भी लगाए जा रहे हैं। साइड पर भी घास व पौधे लगाने की योजना है, लेकिन प्रवेश द्वार व टोल नाके के बीच अभी तक लाइटें नहीं लगाई गई हैं, जिसके चलते यहां उद्घाटन के बाद भी अंधेरा रहने की पूरी संभावना है।
उल्लेखनीय है कि सेक्टर-2 के ग्राउंड में एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन समारोह के लिए जनसभा भी आयोजित की जा रही है। केन्द्रीय उद्घाटन समारोह के शानदार आयोजन के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। उद्घाटन समारोह के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए डीसी अशोक शर्मा, इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) ममता सिंह व एसपी राजेश दुग्गल समारोह स्थल का दौरा कर चुके हैं।