फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन को आठ माह पूर्व होने पर मनाया चेतावनी दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा किसानों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने में रविवार को अनाज मंडी में आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान आंदोलन के आठ माह पूर्ण होने पर किसानों ने चेतावनी दिवस मनाया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने सरकार को अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी देते हुए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में जारी धरने की अध्यक्षता किशन सिंह धतीर ने की, जबकि संचालन चंद्रमुनि धतीर ने किया। धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 25 जुलाई को किसान व मजदूरों ने अपनी ताकत दिखाते हुए महापंचायत को सफल किया है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। आज किसानों में जोश है। महापंचायत में पारित किए गए प्रस्तावों पर काम शुरू कर दिया गया। प्रस्तावों के मुताबिक 27 जुलाई को तेवतिया पाल के किसान व मजदूर भारी संख्या में धरने में शामिल होंगे। इसके अलावा मिशन उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भी तैयारियां की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा सरकार को उखाड़कर फेंकने का काम किया जाएगा। किसान सरकार को तीनों को कृषि कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर देंगे। धरने में अच्छेलाल जोधपुर, बीर सिंह चौहान, रणजीत व जयदेव मीतरोल ने भजन प्रस्तुत किए। धरने को किसान नेता रमेश चंद प्रधान, उदय सिंह प्रधान, नरेंद्र सिंह सहरावत, सरदार गुरमेज सिंह विर्क सहित अन्य ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें