फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: प्रेमिका का पीछा न छोड़ने पर साथी के साथ मिलकर की राजा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। प्रेमिका का पीछा न छोड़ने पर प्रेमी ने कैलाश नगर निवासी राजा की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस की अपराध जांच शाखा पलवल ने राजा हत्याकांड में दो मुख्यारोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा और बाइक बरामद की है। मामले में पुलिस प्रेमिका को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी संदीप मोर ने बताया कि कैंप थाना पुलिस को 11 जून रविवार को कैलाश नगर निवासी नवल सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें शाम के करीब साढ़े सात बजे फोन आया था कि उसके पुत्र राजा को किसी ने गोली मार दी है। शव कैलाश नगर के सरकारी स्कूल में पड़ा हुआ है। वह सरकारी स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राजा की छाती में गोली लगी हुई थी। वह राजा को लेकर जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार राजा की हत्या पुरानी रंजिश के चलते कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले गौरव और कैलाश नगर के रहने वाले विपुल और उनके साथियों ने योजना बनाकर की है। उसके पुत्र राजा को आरोपित गौरव ने कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में 13 जून को प्रेमिका को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी गौरव की तलाश में सीआईए पलवल की टीम जुटी हुई थी। 23 जून को सीआईए की टीम ने आरोपी गौरव व चमन को हुडा सेक्टर-दो से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि कृष्णा कॉलोनी निवासी गौरव के महिला के साथ पिछले 14 वर्ष से अवैध संबंध थे। महिला से कैलाश नगर निवासी राजा के भी संबंध बन गए। जिसके चलते महिला से गौरव का विवाद हुआ तो उसने कहा कि वह उससे प्यार करती है राजा से नहीं। उसने राजा को कई बार समझाने का प्रयास किया, परंतु उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा। जिसके बाद उसने राजा को रास्ते से हटाने के लिए अपने साथी चमन व महिला के साथ मिलकर षडयंत्र रचा और राजा की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और रिमांड के दौरान गौरव से वारदात में प्रयोग देसी कट्टा और खाली कारतूस, जबकि चमन से वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली। पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें