फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी, पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। शिकायत पर कैंप पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी नाबालिग बेटी 18 अक्तूबर की रात घर में सोई थी। देर रात तीन युवक, बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण कर ले गए और ओमेक्स सिटी में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद जैसे-तैसे पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। मामले की सूचना मिलते ही कैंप थाना पुलिस व महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को उपचार व मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें