फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हसनपुर में 32 मिमी और पलवल में 22 मिमी तक हुई बारिश

Thu, 31 Jul 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले में बीते 24 घंटों के दौरान हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को जिले में दोपहर के समय झमाझम बारिश हुई। तहसीलवार वर्षा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों (30 जुलाई सुबह 8 बजे से 31 जुलाई सुबह 8 बजे तक) के दौरान हसनपुर में सर्वाधिक 32 मिमी, पलवल में 25 मिमी, जबकि होडल में 20 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं हथीन और बहीन में 6-6 मिमी वर्षा हुई।
बारिश से मौसम एकदम ठंडा और सुहाना हो गया। गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद पलवल शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रहीं, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। सड़क किनारे दुकानों पर चाय-पकौड़ों की बिक्री भी बढ़ गई और कई लोग मौसम का आनंद लेते दिखे। स्थानीय निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि बीते दिन उमस बहुत परेशान कर रही थी। आज दोपहर की बारिश से मौसम बहुत अच्छा हो गया। अब शाम तक ठंडी हवा चले तो मजा आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 80 प्रतिशत के आसपास बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें