फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सुमेर हत्याकांड का 17वां आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Thu, 31 Jul 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। क्राइम ब्रांच ने सुमेर हत्याकांड मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 17वें आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार 4 अक्टूबर 2023 को गांव अल्लीका में चुनावी रंजिश के चलते सुमेर नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि अमित और उसकी चाची गुलबीरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में गांव निवासी अमित ने 5 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चौकी धतीर के प्रभारी एएसआई यासिर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त जांच टीमों ने अब तक 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की टीम ने 17वें आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। मोहित गांव अल्लीका का रहने वाला है। पुलिस अब उससे वारदात में प्रयुक्त वाहन सहित अन्य सबूतों की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी पीएसआई दीपक ने बताया कि बाकी फरार तीन आरोपी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। मामले की गहराई से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें