फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हाईवे पर अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी, हादसों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे की मुख्य सड़क पर मनमाने ढंग से खड़े किए गए वाहन।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हाईवे के मुख्य मार्ग पर ही वाहनों की लंबी कतारें लगने से सड़क का बड़ा हिस्सा पार्किंग में तब्दील हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पहले से ही अतिक्रमण और अवैध कब्जों की समस्या से जूझ रहा है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण सामने से आने वाले वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
एडवोकेट अंजुम हुसैन, सोनू सैन, मनोज जैन, गुलशन गुलाटी, ओमप्रकाश और विक्रम गांधी ने बताया कि अवैध पार्किंग करने वालों में कार्रवाई का कोई डर नहीं है। उपायुक्त अखिल पिलानी के निर्देशों के बावजूद समस्या बरकरार है। उन्होंने कहा कि पूर्व एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने अंबेडकर चौक से अतिक्रमण हटवाया था, लेकिन उनके तबादले के बाद स्थिति फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका को निर्देश दिए हैं। पुलिस को सहयोग के लिए बुलाया जाएगा तो तुरंत मदद दी जाएगी। जल्द अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
- कुलदीप सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें