फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कालोनियों पर चलेगा पीला पंजा

Wed, 16 Mar 2016 10:59 PM IST
palwal
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर परिषद अधिकारियों ने परिषद की सीमा में अवैध कालोनियां काटने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। कालोनी काटने वालों को नोटिस भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। परिषद की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


होडल से गढी पट्टी व भुलवाना से बेढ़ा पट्टी रोड पर कई  भूमाफिया कृषि योग्य जमीनों पर अवैध रूप से कालोनियां काट रहे हैं। यह भूमाफिया इन कालोनियों को वैध व प्रशासन से पारित कालोनियां बताकर लोगों को ठगने के काम में लगे हुए हैं। इनके झांसे में आए लोग इन प्लॉटों पर इमारत खड़ा करने की सोचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि यह जगह तो अवैध है जो सिर्फ कृषि के योग्य है।

ऐसी ही कट रही अवैध कालोनियों को ढहाने के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। नगर परिषद के एमई ओमदत्त ने बताया कि परिषद की ओर से अवैध कालोनी काटने वाले भूमाफियाओं को नोटिस दे दिए गए हैं। उन्हें 27 मार्च तक का समय दिया गया है। वह या तो अवैध काटे जाने वाली कालोनियों को स्वयं तोड़ दें, नहीं तो 28 मार्च को परिषद जेसीबी से इन कालोनियों की प्लॉटिंग को गिरा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

           
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें