फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील परिसर में आबारा पशुओं का आंतक

Wed, 09 Mar 2016 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
Farmer - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रशासनिक लापरवाही के कारण लघु सचिवालय स्थित तहसील परिसर में आबारा पशुओं का आतंक व्याप्त है। झुंड बनाकर आने वाले पशु कार्यालयों के बाहर पार्क में घूमते रहते हैं, जिसके कारण यहां आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पडता है। 
विज्ञापन


शहर के लघु सचिवालय में एसडीएम कार्यालय सहित नगर पालिका, तहसील, वन विभाग, पशु पालन, कृषि, खजाना, डीएसपी, आंगनवाडी के अलावा अन्य कई विभागों के कार्यालय बने हुए हैं जिनमें उप मंडल स्तर के अधिकारी बैठते हैं।

लघु सचिवालय के पार्कों में व तहसील कार्यालय के बाहर बने पार्क में दर्जनों पशु विचरण करते देखे जा सकते हैं। कार्यालयों में आने वाले लोग कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं तहसीलदार संजीव नागर का कहना है कि परिसर के पार्क में आवारा पशुकों के घूमने का मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। शीघ्र ही नगर परिषद के अधिकारियों को इस मामले से अवगत कराकर आवारा पशुओं को पकडवाने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें