फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: मानव अधिकार आयोग ने दिए स्कूल के पास से कूड़े के ढेर को हटाने के आदेश

Fri, 11 Oct 2024 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित नई अनाज मंडी में एक निजी स्कूल के समीप कूड़े का अवैध डंपिंग यार्ड बना है। इसकी दुर्गंध से बार-बार बच्चे बेहोश हो जाते हैं। इस शिकायत को राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने इस मामले में कार्रवाई करने तथा गंदगी के ढेर को वहां उपायुक्त को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे पर स्थित एक निजी स्कूल के पास 99 एकड़ में अनाज मंडी है। जहां नगर परिषद प्रशासन द्वारा अवैध रूप से कूड़ा डालकर डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। गत वर्ष 10 जुलाई को बरसात होने के बाद कूड़ा सड़ने लगा और उसकी दुर्गंध से स्कूल में पढ़ने वाले दर्जनों बच्चों की तबीयत खराब हो गई और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गए। आननफानन में स्कूल प्रबंधन कमेटी ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद भी कई बार बच्चों की बदबू के कारण तबीयत खराब हो गई। स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता गोयल ने बताया कि उन्होंने अवैध रूप से बने डंपिंग यार्ड के मामले में उपमंडल प्रशासन व मंडी की सचिव को लिखित में शिकायत दी लेकिन शिकायत का कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने 23 अगस्त को इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को दी। स्कूल प्रबंधन कमेटी की शिकायत के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानून के अतिरिक्त रजिस्टर गौतम कुमार ने जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को जल्द डंपिंग यार्ड को हटवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें