फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: जनगणना के प्रथम चरण के तहत 30 तक होगा मकान सूचीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान सूचीकरण कार्य में कर्मचारियों का सहयोग करें नागरिक : उपायुक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं से संबंधित जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। यह कार्य 30 मई तक संचालित होगा।
उपायुक्त ने बताया कि जिले को विभिन्न ब्लॉकों में विभाजित कर मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। कार्य की निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है, जो नियमित रूप से सूचीकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों का पूरा सहयोग करें तथा सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने नागरिकों को कहा कि जानकारी देते समय सतर्क रहें। गणनाकर्ता आधार, पैन, बैंक खाते का विवरण अथवा किसी भी प्रकार की ओटीपी संबंधी जानकारी नहीं मांगेंगे। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी मांगता है तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें