फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी बनवाकर उठाएं सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ : डाॅ. श्याम सुंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। प्रदेश के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एग्री स्टैक योजना के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा किसान आईडी बनाई जा रही है। खंड कृषि अधिकारी, तावड़ू डाॅ. श्याम सुंदर ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि अपनी किसान आईडी बनवा लें, ताकि उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


डाॅ. श्याम सुंदर ने बताया कि सरकारी योजनाओं में मुख्य रूप से पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, मेरी फसल मेरा ब्योरा पर पंजीकरण, खाद बीज पर सब्सिडी, मौसम संबंधी जानकारी, कृषि सलाह व नई तकनीकी जानकारी का समय रहते लाभ उठाएं। किसान आईडी बनवाने हेतु नगर के वार्ड नंबर-15 स्थित जाट धर्मशाला खंड कृषि कार्यालय तावड़ू में अपने कृषि विकास अधिकारी, बीटीएम, एटीएम व कृषि सुपरवाइजर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें