फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनकी बहनोई: ताश खेल रहे साले ने नहीं उठाया फोन तो कार से ससुराल पहुंचा हेड कांस्टेबल जीजा, कर दी फायरिंग

Mon, 27 Jan 2025 06:50 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, होडल (पलवल)

सार

पलवल जिले में एक हेड कांस्टेबल ने अपने साले पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि साले ने उसका फोन नहीं उठाया था और इस बात से वह नाराज था।
 
विज्ञापन
firing - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल का फोन नहीं उठाना साले को महंगा पड़ गया। नाराज हेड कांस्टेबल कार से अपनी सुसराल बेढ़ा पट्टी गया और घर के बाहर तास खेल रहे साले पर गोली चला दी। गनीमत रही कि वहां मौजूद अन्य लोग जमीन पर लेट गए और गोली दीवार से जा टकराई।

विज्ञापन


फायरिंग की सूचना मिलते ही डीएसपी कुलदीप सिंह व फोरेंसिक टीम मौके पहुंची और गोलीबारी की जांच शुरू कर दी। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी जीजा भगत सिंह निवासी कालसड़ा गोली चलाकर वहां से भाग गया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी कुलदीप सिंह को गांव बेढ़ा पट्टी निवासी गजराज ने बताया कि भगत सिंह हरियाणा पुलिस नूंह में तैनात हैं।

उनकी पत्नी 15 दिन से गांव आई हुई है। भगत सिंह फोन पर गली-गलौज कर रहा था। इसके बाद गजराज और उसकी बहन ने फोन नहीं उठाया। इस बात से नाराज हेड कांस्टेबल यहां आया और गोली चला दी, जो दीवार में जाकर लगी। गोली चलते ही वहां मौजूद लोगों ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाई। डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें