फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: डीसी ने गैर हाजिर कर्मियों को दिया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को उपमंडल के लघु सचिवालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत कई सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर व भ्रमण रजिस्टर समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही, कार्यस्थलों पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


उपायुक्त औचक निरीक्षण के लिए सबसे पहले हथीन लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से कार्यों की जानकारी ली। संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए उन्होंने कहा कि सभी रजिस्ट्री तय समय में ही करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा कार्यालय में फाइल व आवश्यक दस्तावेजों को सही ढंग से रखा जाए। इस दौरान उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की भी जांच की। हाजिरी रजिस्टर में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ट्रेजरी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में हाजिरी रजिस्टर व भ्रमण रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने कार्यालयों में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी आने के निर्देश दिए। साथ ही, कर्मचारियों को कार्यालय से संबंधित कार्यों के लिए बाहर जाने पर भ्रमण रजिस्टर में एंट्री करने को कहा। इस दौरान उपायुक्त ने लघु सचिवालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सभी कार्यालयों सहित पूरे सचिवालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें