पलवल। जिला में महिला अपराध लगातार जारी है। अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। संबंधित थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला थाना में कार्यरत जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 27 जनवरी की शाम चार बजे वह अपनी सास के साथ प्लॉट में उपले और लकड़ी लेने के लिए गई थी। पीड़िता की सास शौच के लिए खेतों की तरफ चली गई। उसी दौरान वहां पर गांव निवासी दो युवक आ गए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर उसकी सास को आता देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
वहीं सदर थाना में कार्यरत जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 मार्च की रात आठ बजे वह घर पर मौजूद थी। उसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।