पलवल। पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की।
चांदहट थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के अनुसार गांव पेलक निवासी 25 वर्षीय बिट्टू बुधवार देर शाम पलवल की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे गांव के समीप अलीगढ़ रोड पर पहुंचा तो एक ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।