जीआरपी के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि बुधवार रात को करीब 10 बजे सूचना मिली कि इस्लामाबाद के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की पहचान का प्रयास किया। इसके बाद युवक की पहचान भगतजी कॉलोनी निवासी दलवीर (22) के रूप में हुई। चाचा पवन ने बताया कि रात नौ बजे दलवीर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। उसके रेलवे लाइन की तरफ जाने के बारे में परिवार के किसी सदस्य को कोई जानकारी नहीं है।