फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी ग्रीनबेल्ट में डालने पर 23 सोसायटियों को नोटिस

Thu, 26 May 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दूषित पानी बगैर ट्रीट किए ग्रीनबेल्ट में छोड़ने को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य के मुख्य सचिव समेत कई सरकारी विभागों और ग्रेटर फरीदाबाद की 23 सोसायटियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई रखी गई है। एनजीटी ने ये कार्रवाई आरटीआई एक्टिविस्ट वरुण श्यौकंद द्वारा की गई शिकायत पर की है। 
विज्ञापन


  श्यौकंद ने शिकायत दर्ज की है कि ग्रेटर फरीदाबाद में बनी 23 सोसायटियां और सैनिक कॉलोनी में रहने वाले लोग जो पानी का उपयोग कर रहे हैं वह बगैर ट्रीट किए ही ग्रीन बेल्ट में डाला जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

बुधवार को एनजीटी ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य के मुख्य सचिव, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय भूजल बोर्ड, निगमायुक्त, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय समेत ग्रेटर फरीदाबाद की 23 सोसायटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। श्यौकंद का कहना है कि पक्षकार बनाए गए विभागों और सोसायटियों को 15 दिन में जवाब देना है। मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें