फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खुद फायरिंग कर पुलिस को दी झूठी सूचना, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


होडल। पुलिस ने गत एक मई को रोहता पट्टी में युवक पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए पीड़ित बनकर खुद को गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले शिकायतकर्ता आरोपी मंगल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक गुलिया के अनुसार होडल की रोहता पट्टी निवासी मंगल ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि एक मई की रात करीब दस बजे जब वह खेत पर शौच के लिए गया था, उसी दौरान कल्लू, महेश, नीरज, सुनील, श्याम और खिल्लू ने उसे घेर लिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने पहले उस पर लाठी से हमला किया और फिर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, उसके बाएं हाथ में गोली लगी। घायल होकर वह खेत में गिर गया और उसने अपने भाई देवेंद्र को फोन किया। इसके बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया।

क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फायरिंग की वारदात संदिग्ध लग रही थी जिस पर शक की सुई पीड़ित की तरफ घूमी। टीम ने पीड़ित मंगल को काबू कर गहन पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन



गहन पूछताछ में काबू किए गए आरोपी मंगल ने बताया कि रंजिश में अपने विरोधियों पर मुकदमा दर्ज करने की नीयत से प्लान बनाया और प्लान के तहत स्वयं फायर कर पुलिस को झूठी सूचना दी।




फोटो कैप्सन: 19 एचडीए 4 होडल में गिरफ्तार आरोपित पुलिस टीम के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें