फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के दिन भी शहर में लगे गंदगी के अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम शहर में सफाई को लेकर कितने गंभीर है यह तो दिवाली पर साफ नजर आ रहा है। दिवाली के दिन भी शहर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। ईको ग्रीन कंपनी की लापरवाही के कारण डंपिंग स्टेशनों से भी तय समय में कूड़े का उठान नहीं किया गया, जिसके कारण सड़कों पर भी कचरा बिखरा नजर आया।
विज्ञापन

शहर में आम दिनों की भांति ज्यादा ही कचरा नजर आया। सिविल लाइन स्थित ओल्ड ज्यूडिशियल काम्प्लेक्स की पार्किंग में छह माह से कूड़ा का ढेर लगा हुआ है। इसकी शिकायत भी कई दफा निगम अधिकारियों को दी जा चुकी है। इसके बावजूद भी निगम अधिकारियों के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही है। वहीं दूसरी ओर मोर चौक से जेल चौक की ओर थोड़ी दूरी पर चलने के बाद यहां भी कई विभागों के अधिकारियों के सरकारी आवास है, लेकिन यहां भी रोड पर ही कचरे का ढेर लगा हुआ है। बस स्टैंड डिपो के बाहर भी कूड़ा पड़ा है, लेकिन ईको ग्रीन कंपनी की ओर से कूड़े का उठान नहीं किया गया।
विज्ञापन

सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, अगर कहीं पर सफाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा।
-सौरभ नैन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें