फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए सात करोड़ का प्रस्ताव पारित 

Sat, 15 Oct 2016 04:24 PM IST
palwal
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नगर परिषद पार्षदों की दूसरी बैठक में शहर के विकास के लिए सात करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने पर मोहर लगाई गई। विकास कार्यों संबंधी प्रस्तावों पर सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति जताते हुए उन्हें पारित कर दिया। नप प्रधान राजगोपाल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।  
विज्ञापन


बैठक में पार्षदों ने शहर में विज्ञापनों के लिए स्थान निर्धारित कर केवल उन्हीं स्थानों पर ही प्रचार सामग्री लगाने, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत व स्ट्रीट लाइटों का सामान खरीदने, गृहकर का नया सर्वे कराने, जन्म एवं मृत्यु रिकॉर्ड का आनलाइन कराने, सैनिटेशन सर्विस बारे, स्लाटर हाउस को ठीक कराकर वहां पर ईटीपी लगाने, शहर मे विभिन्न स्थानों पर बॉयो

टॉयलेट लगाने, बंदर पकड़वाने बारे, नए टयूबलाइट व एलईडी बल्ब लेने, नालियों में काला तेल डालने, शहर की सीमा में स्वागत बोर्ड लगवाने व अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान राजगोपाल ने कहा कि शहर की जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले नागरिकों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि शहर में पोखरों, नप की दुकानों व जमीनों के अलावा बाजार में दुकानदारों द्वारा किए गए नप की जमीन व मेन रास्तों पर कब्जा करने बाले नागरिकों के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध बेसमेंटों का निर्माण करने वाले तथा नप की दुकानों को मनमाने तरीक से बनाने वालाें पर भी एक्शन लिया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से कहा कि वह ना तो खुद सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करें व न ही करने दें। साथ ही ऐसे लोगों की शिकायत परिषद अधिकारियों को दें। बैठक में विपक्ष के नेता पार्षद देवेश कुमार, सत्यवीर, तेजसिंह, जसबन्त सिंह, लखनलाल, ताराचंद, राजू, सतवीर, किरणदेव, प्रिया, शिवराम व ईओ हरदीप सिंह सहित अधिकारी भी मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें