श्रीराम कॉलेज में रक्तदान करती एक छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
एनएच-2 स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट में शुक्रवार को रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सामाजिक संगठनों भारत विकास परिषद, फरीदाबाद शाखा, रेडक्रास सोसाइटी फरीदाबाद कॉलेज कमेटी के संयोजन में लगे शिविर में 200 लोगों ने महादान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के सहसंस्थापक संतोष गुप्ता, संगीता गुप्ता, प्रिंसिपल डॉ. एसके गर्ग, अशोक गोयल व प्रमोद केजरीवाल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों, कॉलेज के कर्मचारियों व अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
रक्तादाताओं में डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. वीके त्रिपाठी, मोनिका गौड़, ललित देशवाल, भानू अग्रवाल, बेबीरानी, धर्मेंद्र, महिमा, कनिका, मंदन, काजल, सोनू, वैभव तिवारी, वैभव दीक्षित, सतपाल, अनुज, राहुल, जयंत, नवीन व शुभम आदि प्रमुख रहे।