फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: अलग-अलग सड़क हादसों में बाप-बेटे सहित चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- कार की टक्कर से छपरौला निवासी बाप-बेटे की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन

- कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, सड़क पार कर रही महिला की मौत


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बाप-बेटे सहित चार लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा गांव कलवाका के समीप हुआ, जहां कार की टक्कर से बाइक सवार बाप-बेटे की मौत हो गई, जबकि दो वर्षीय बच्ची घायल हो गई। दूसरे हादसे में खेत से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की कार की टक्कर से मौत हो गई। तीसरे हादसे में सड़क पार कर रही महिला की बाइक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में गदपुरी थाना प्रभारी प्रकाशचंद के अनुसार गांव छपरौला निवासी सत्तार ने शिकायत में बताया कि उनका भाई खुर्शीद अपने बेटे असलम के साथ बाइक पर दो वर्षीय बेटी शिफा को गांव जैंदापुर स्थित क्लीनिक पर दवा दिलाने के लिए गया। दवा दिलाकर लौटते समय गांव कलवाका के समीप डॉक्टर से दवाई दिलाकर घर लौटकर आ रहे थे। उनकी बाइक जब कलवाका चौक के पास पहुंची तभी एक कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया। हादसे में खुर्शीद, असलम व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां खुर्शीद को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर असलम को रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में असलम की भी मौत हो गई, जबकि बच्ची शिफा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
दूसरे मामले में बघौला चौकी प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार गांव जनौली निवासी राजीव ने शिकायत में बताया कि वह और उनका चचेरा भाई सिकंदर व जगदीश अपने खेत पर काम कर दो बाइकों से घर लौटकर आ रहे थे। सिकंदर अपनी बाइक पर अकेला था, जबकि वह और जगदीश दूसरी बाइक पर थे। जनौली से नया गांव रोड पर दो सांड खड़े हुए थे। सांड ने सिकंदर की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनका संतुलन खराब हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने सिकंदर को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के कारण सिकंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत
तीसरे हादसे में कैंप थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार मथुरा स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह ने कैंप थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि वह मां कांता देवी के साथ पलवल आया था। केएमपी पुल के नीचे बस से उतरकर वह मां के साथ सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आए एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने उन्हें पलवल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मां की हालत गंभीर होने के चलते फरीदाबाद रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उनकी मां कांता की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें