फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नीकी में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। गांव गन्नीकी में बच्चों के झगड़े को लेकर पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उनके पुत्र और पुत्रवधु पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर दो महिलाओं सहित छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गन्नीकी निवासी ललित ने बताया कि 17 मार्च को शाम सात बजे के करीब घर के बाहर बच्चों के बीच हुई कहासुनी को लेकर गांव निवासी राजकुमार, तेज सिंह, जवाहर, विकास, त्रिवेणी और ज्योति कुल्हाड़ी, फरसा और तमंचा लेकर उसके पिता केहर सिंह (50) और भाई साहिल (23) के साथ झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने गोलियां चला दी। एक गोली पिता की छाती में लगी। हमलावरों ने साहिल और उसकी 18 वर्षीय भाभी मनीषा पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से उसने अपने पिता और भाई-भाभी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया और भाई व भाभी की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ललित ने बताया कि उसके पिता केहर सिंह (50) गांव के पूर्व सरपंच थे।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। सभी आरोपी फिलहाल फरार है जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित दबिश दी जा रही है जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें