वायरल वीडियो में हथियारों से लैस आरोपी आजाद।
इंदाना गांव में 27 सितंबर को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले का मुख्य आरोपी है आजाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के बिछोर थाना क्षेत्र के इंदाना गांव में 27 सितंबर को पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले मुख्य आरोपी पूर्व सरपंच एवं जिला पार्षद आजाद पुत्र सुबे खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की 5 टीमें गठित की गई हैं। इनमें नूंह सीआईए, तावडू सीआईए, फिरोजपुर झिरका सीआईए, पुन्हाना सीआईए और बिछोर थाना पुलिस की टीम शामिल हैं।
फिलहाल आरोपी आजाद पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, लेकिन पुलिस को उनको ठिकानों के इनपुट जरूर मिले हैं। इसे लेकर गिरफ्तारी के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण ने कहा कि वायरल वीडियो में कई हथियारों से लैस आजाद दिख रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन हथियारों के बारे में भी पता लगाएगी। पुलिस को आरोपी से बरामद हुआ एक हथियार अवैध निकला है। पुलिस पर हमला करने मामले अब तक कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 13 आरोपियों को घटना वाले दिन ही पुलिस ने पकड़ लिया था, जबकि तीन और आरोपी बाद में दबिश के दौरान पकड़े गए हैं। इन्हीं में से एक आरोपी अखलाक पुत्र याकुब निवासी इंदाना को सीआईए पुन्हाना प्रभारी संदीप के नेतृत्व में गठित टीम ने पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार भी बरामद हुआ।
::::::::::
आरोपी आजाद का विवादों से गहरा नाता रहा है। ये एक सांसद के नजदीकी रहे हैं और जिला पार्षद भी रह चुके हैं। पहले भी उस पर कई बार झगड़े के मामले रहे हैं, लेकिन बाद में वो निपट गए। लेकिन अब वो फिर विवादों में आ गए हैं।