फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: 20 करोड़ से होगा नए पावर हाउस का निर्माण

Fri, 03 Oct 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
विज्ञापन
उटावड पॉवर हॉउस के निर्माण की शुरुआत करते  हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता सं
विज्ञापन
18 गांवों की दो लाख की आबादी को होगा लाभ, कार्यकारी अभियंता ने रखी पहली ईंट
विज्ञापन

सोमदेव आर्य
हथीन। उपमंडल के गांव उटावड़ में शुक्रवार से 66 केवी पावर हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो गया। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता संदीप गुलिया ने निर्माण कार्य के लिए पहली ईंट रखी और मुहूर्त कार्यक्रम में भाग लिया। निगम के एसडीओ देव रत्न चौहान ने बताया कि पावर हाउस निर्माण कार्य पर लगभग 20 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट व्यय होगा। एक वर्ष में पावर हाउस का निर्माण पूरा करा दिया जाएगा। पावर हाउस निर्माण से क्षेत्र के 18 गांवों की दो लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा।

उटावड़ के अलावा मालुका, रनियाला खुर्द, कुमरेहड़ा, टौंका, घुड़ावली, अलालपुर, भीमसीका, ढकलपुर, मलाई, जलालपुर, कोट, आलीमेव, नांगल सभा, रूपनगर नाटोली, रूपडाका, चिल्ली, जराली, भुड़पुर आदि गांवों को लाभ होगा। इसके अलावा हथीन के 66 केवी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। वर्तमान में संबंधित गांवों में हथीन पावर हाउस से बिजली सप्लाई होती है। उपमंडल के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होती थी। वोल्टेज की भी समस्या होती थी। इस कारण नए पावर हाउस के निर्माण की मांग की गई।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं उटावड़ आकर पावर हाउस निर्माण की घोषणा की। इसके लिए ग्राम पंचायत उटावड़ ने तीन एकड़ भूमि भी उपलब्ध करा दी। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं बिजली मंत्री अनिल विज से भेंट की। उन्होंने पावर हाउस का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की। विधानसभा में भी मुद्दा उठाया। इस पर संज्ञान लेते हुए बिजली मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


अब एक निर्माण एजेंसी को काम सौंपा गया है। कार्यकारी अभियंता संदीप गुलिया ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाएगा। विधायक मोहम्मद इसराईल चौधरी ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिजली मंत्री अनिल विज एवं बिजली निगम के उच्च अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई में सुधार होगा।

उटावड पॉवर हॉउस के निर्माण की शुरुआत करते  हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यकारी अभियंता सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें