पलवल। जिले में कोरोना के मरीज प्रतिदिन मिलने लगे हैं। शनिवार को पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक मरीज के ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 4464 हो गई है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 4417 है। जिले में फिलहाल कोरोना के 12 मरीज एक्टिव हैं।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि अभी 2214 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। लगातार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, वहीं जांच शिविर लगाने की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना से बचाव रखें, मुंह पर मास्क लगाकर बाहर निकले।