फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हथीन उपमंडल के अस्पताल में फर्स्ट रेफरल यूनिट की होगी स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिजेरियन के लिए नहीं जाना होगा निजी अस्पताल, स्त्री रोग एवं बाल रोग विशेषज्ञ शुक्रवार तक करेंगे जॉइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन उपमंडल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्स्ट रेफरल यूनिट की स्थापना की जा रही है। मंगलवार को जिले के जिला सिविल सर्जन जयभगवान जाटयान ने हथीन पहुंच स्थानीय प्रवर चिकित्सा अधिकारी मनीष गर्ग एवं स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि फर्स्ट रेफरल यूनिट की स्थापना के लिए हथीन में स्त्री रोग एवं बाल रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है। शुक्रवार तक वह जॉइन कर लेंगें। इस मौके पर सीएमओ ने बताया कि हथीन में फर्स्ट रेफरल यूनिट की सुविधाएं शीघ्र शुरू कर दी जाएंगी। इनमें सिजेरियन डिलीवरी के लिए अब निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शहर के नागरिक अस्पताल को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) का दर्जा दे दिया है। क्षेत्र के करीबन 84 गांवों के करीब पांच लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। एफआरयू का दर्जा मिलने से नागरिक अस्पताल में विभिन्न चिकित्सा विभागों में डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। वहीं, स्थायी नियुक्ति न होने तक कॉन्ट्रेक्ट पर डॉक्टर रखे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति है, बाकी विशेषज्ञ चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति नहीं होने तक कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्ति की गई है। सिजेरियन डिलीवरी के लिए ओटी तैयार कर दी गई है। अस्पताल में डिलीवरी संख्या बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। सिजेरियन डिलीवरी के लिए अब क्षेत्र के लोगों को पैसे खर्च करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। ब्लड स्टोरेज यूनिट भी शुरू की सिविल सर्जन ने बताया कि एफआरयू का दर्जा मिलने पर सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा रहेगी। इसका आमजन को बड़ा लाभ मिलेगा। निजी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के लिए 30-35 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि यहां यह सुविधा लगभग फ्री में रहेगी। ऐसे में आमजन को काफी राहत मिलेगी। अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट भी शुरू कर दी गई है। इससे क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें