फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: सरपंच सहित दो को गोली मारने के मामले में पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाथ में गोली लगने से घायल राकेश उर्फ रॉकी की शिकायत पर दर्ज किया गया मामला
विज्ञापन

पलवल। ढाबे पर फायरिंग कर सरपंच सहित दो लोगों को गोली मारने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वारदात के दौरान घायल सरपंच के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। घायल सरपंच मनोज की हालत अभी भी नाजुक है। ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि हाथ में गोली लगने से घायल हुए रॉकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जैंदापुर निवासी राकेश उर्फ रॉकी ने शिकायत दर्ज कराई कि 19 जनवरी की शाम करीब आठ बजे वह दोस्त पदम सरपंच जैंदापुर, राखौता गांव की महिला सरपंच का पति अज्जू उर्फ गजेंद्र और मनोज सरपंच जोहरखेड़ा के साथ महेशपुर स्थित कृष्णा होटल पर खाना खाने गया था। इसी दौरान चार-पांच युवकों ने राकेश उर्फ रॉकी और उसके सरपंच दोस्तों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसमें उसके हाथ और मनोज सरपंच के पैर में तीन गोलियां लगीं। रॉकी ने मीतरोल निवासी प्रदीप उर्फ बंटी और गांव छज्जूनगर निवासी धर्मेंद्र पर पुरानी रंजिश के कारण हमला करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम को मौके से 17 जिंदा खोल व एक जिंदा कारतूस मिला है। नामजद दोनों आरोपियों की वारदात के समय की फोन लोकेशन निकाली जा रही है। अभी तक उनकी संलिप्तता सामने नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें