फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: खेलो मेवात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर फिरोजपुर नमक ने जीते 5 लाख रुपये

विज्ञापन
वॉलीवाल प्रतियोगिता की विजेता इंड़री की टीम को सम्मानित करते उपायुक्त अखिल पिलानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) द्वारा आयोजित खेलो मेवात जिला स्तरीय प्रतियोगिता 2025-26 के फाइनल परिणाम घोषित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, टीमों तथा प्रथम प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत को सम्मानित किया गया। मेवात विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि खेलो मेवात का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों और टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने बताया कि बेस्ट ऑफ पंचायत सरपंच श्रेणी में फिरोजपुर नमक ग्राम पंचायत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंचायत की ओर से इमरान खान को 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त एवं एमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने सभी विजेता खिलाड़ियों, टीमों और ग्राम पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि खेलो मेवात प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी मंच साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं मेवात विकास अभिकरण भविष्य में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों का विस्तार करेगा, ताकि मेवात क्षेत्र के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें