फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: हर शनिवार स्कूलों में दिखाई जाएगी प्रेरणादायक फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने और शिक्षण वातावरण को अधिक आनंददायक एवं प्रेरणादायक बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। उपायुक्त अखिल पिलानी के मार्गदर्शन में अब प्रत्येक शनिवार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रेरणादायक फिल्में दिखाई जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय आने के लिए उत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सालाहेड़ी में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक फिल्म सुपर 30 का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य, अभिभावक, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यदि स्कूल का वातावरण सुरक्षित, आनंददायक और प्रेरणादायक होगा तो विद्यार्थी स्वयं नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने सभी प्राचार्यों, शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों और अभिभावकों से मिलकर सकारात्मक माहौल तैयार करने का आह्वान किया, ताकि प्रत्येक बच्चा खुशी के साथ सीख सके और अपनी प्रतिभा का विकास कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें