फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में अंतिम दिन 105 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Thu, 12 May 2016 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
नामांकन काो लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर परिषद के 22 मई को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों का हुजूम उमड़ पड़ा। 105 प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। अंतिम दिन के चलते नामांकन करने वालों की भीड़ लगी रही। 31 वार्डों के लिए कुल 199 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। 
विज्ञापन


चुनाव के लिए पांच मई से नामांकन भरने का कार्य शुरू हुआ था। बुधवार को नामांकन करने वालों में मुख्य रुप से वार्ड 23 से अरुण, वार्ड 11 से डिंपल गुसांई, वार्ड 12 से लव कुमार धींगढ़ा, वार्ड 19 से रणदीप भड़ाना व वार्ड 21 से इंद्रपाल शर्मा आदि शामिल रहे। वहीं नामांकन के लिए प्रत्याशियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन की तरफ से पीने के पानी तक की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।

लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर लगे वाटर कूलर में भी पानी नहीं था। इसके अलावा नामांकन दाखिल करने वाले कक्ष में जहां कि सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक थे, वहां हवा का कोई इंतजाम नहीं था। गर्मी में लोगों का बुरा हाल था। 
विज्ञापन


आज से होगी जांच
पांच मई को अधिकारी इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी नामांकन के लिए नहीं पहुंचा। छह मई को दो लोगों ने व सात मई को 13 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ऐठ व नौ मई को छुट्टी रही। 10 मई को 79 ने तथा बुधवार को 105 प्रत्याशियों ने अपनी दावेंदारी ठोंकी। 
विज्ञापन

                  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें