फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव के लिए 50 से अधिक लोगों ने भरे पर्चे

Wed, 11 May 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर परिषद के 22 मई को होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों का हुजुम उमड़ पडा। 50 से अधिक प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किए। बुधवार को नामांकन पत्र भरने का आखिरी दिन होने के चलते कई प्रत्याशी अपने फार्मों को चैक कराने के लिए भी पहुंचे। 
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वार्ड एक से दुर्गाप्रसाद, महेश, विनोद, वार्ड तीन से पुष्पा, वार्ड चार से देवेंद्र सिंह तंवर, कंवर पाल, वार्ड छह से ज्योति डागर, मंजू, प्रहलाद सिंह, रविंद्र वार्ड सात से कर्मवीर दलाल, वार्ड आठ से मंजीत कौर, वार्ड नौ से भगवान दास, कुसुम, महावीर, वार्ड दस से बिरमा देवी, लक्ष्मी देवी, वार्ड 11 से अनीता सिंह, आशा रानी, हेमलता, रजनी, वार्ड नंबर 12 से ईशा ग्रोवर, वार्ड 14 से ममता छाबड़ी, सविता देवी चौहान, वार्ड से 15 रचना मावई, 16 से सुरेश चंद, वार्ड 17 से बिमला, वार्ड 18 से कृष्ण डागर, मनीष भारद्वाज, पवन भड़ाना, वार्ड 20 से अनूप पाराशर, वार्ड 23 से जितेंद्र सिंह, 24 से अनीता भारद्वाज, 25 से रवि कपूर, वार्ड 26 से राजकुमार, विशन सिंह, 27 से कृष्णा देवी, पूनम, रचना, 28 से आनंद पहाडय़ि, अशोक कुमार, दीपक, लक्ष्मी प्रिया, 29 हेमलता, मुकेश, प्रहलाद, रजनी रानी, श्याम लाल, वार्ड 30 से नारायण सिंह, संजय कुमार, व 31 से बिमलेश गुप्ता, शिवानी आदि ने नामांकन किए।
----
एडीसी के ना आने से भड़के जिला पार्षद
पलवल(ब्यूरो)। जिला परिषद की बैठक में एडीसी के ना पहुंचने से जिला पार्षद भड़क गए। उन्होनें बैठक में जिला पार्षदों को सूचना देने के तरीके पर भी आपत्ति जताई। मंगलवार को जिला परिषद की मनेरगा के बजट के लिए बैठक बुलाई गई थी। लेकिन बैठक में एडीसी राजेश जोगपाल ही नहीं पहुंचे। बैठक में जिला परिषद चेयरपर्सन चमेली देवीं सोलंकी सहित कई पार्षद मौजूद थे। जिला पार्षदों ने बैठक की सूचना देने के तरीके पर भी आपत्ति जताई। कई पार्षदों का कहना था कि कुछ ही पार्षदों को टेलीफोन से बैठक के बारे में कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें