फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palwal News: पचास हजार उपभोक्ताओं पर 64 करोड़ 69 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिदिन 400 बकायेदार उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। दक्षिण हरियाणा बिजली प्रसारण निगम अपने होडल डिवीजन के ढांचे के सुधार में लगा हुआ है लेकिन, निगम के इस प्रयास में बकायेदार डिफॉल्टर बड़ी चुनौती बने हुए हैं। होडल डिवीजन में पचास हजार उपभोक्ताओं पर 64 करोड़ 69 लाख रुपये की राशि बिजली बिलों के रूप में बकाया पड़ी है। इतना ही नहीं सरकारी विभाग भी निगम का पैसा दबाने में कम नहीं है। सरकारी विभागों के कार्यालयों में बिजली निगम की करोड़ों रुपये की राशि बकाया है, जिसका कई सालों से भुगतान अटका है।

हालांकि, बकायेदारों पर निगम की सरचार्ज ( ब्याज) की राशि भी लगातार बढ़ रही है। गत वर्षों की तरह बिजली निगम ने ब्याज माफी की कोई योजना नहीं चलाई। अब निगम डिवीजन के अंतर्गत आने वाले होडल, हथीन, हसनपुर सहित मिंडकोला में बड़े डिफॉल्टर व लाखों के बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली के मीटरों को काटने का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लगातार बिजली उपभोक्ताओं को ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाकर बेहतर सुविधा देने में जुटा है। बावजूद इसके निगम के बकायादार कम नहीं हो रहे हैं। ये वो बकायेदार हैं, जिन पर निगम का हर वर्ष बकाया बिल बढ़कर अब 40 करोड़ से लगभग 24 करोड़ रुपये बढ़कर 64 करोड़ रुपये को पार कर चुका है। हालांकि, निगम ने इन बकायादारों के पैसा जमा कराने और भविष्य में लगातार बिलों का भुगतान कराने के लिए सरचार्ज माफी योजना भी चलाई। मगर इसका भी ज्यादा असर नहीं हुआ।

निगम के डिफॉल्टरों में दो तरह के बकायादार हैं। पहली श्रेणी में वो बकायेदार हैं जिनका बिल बकाया है, मगर फिलहाल बिजली कनेक्शन कट चुका है। दूसरी श्रेणी में वे बकायादार हैं, जिनका बकाया बिल होने के बावजूद उनका निगम से बिजली कनेक्शन चालू है। सरकारी विभागों में भी ये दोनों ही श्रेणी के कनेक्शन शामिल हैं।


निगम के 50 हजार 61 बिजली के उपभोक्ताओं पर 64 करोड़ 69 लाख रुपये की बिजली के बिल की बकाया राशि है, जिसमें 10 करोड़ 90 लाख सरकारी कार्यालयों पर जबकि 53 करोड़
79 लाख कनेक्ट उपभोक्ताओं पर बकाया है। - सत्तार खान, कार्यकारी अभियंता, डिवीजन, होडल

किस किस सब डिवीजन पर कितनी राशि बकाया

होडल उपमंडल कार्यालय के 13,210 बिजली उपभोक्ताओं पर 17 करोड़ पांच लाख रुपये, हथीन के 18,162 उपभोक्ताओं पर 29 करोड़ 40 लाख रुपये राशि जबकि हसनपुर 15,383 के उपभोक्ताओं पर 13 करोड़ 13 हजार रुपये और मिंडकोला में 3,306 उपभोक्ताओं पर पांच करोड़ 24 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है।
विज्ञापन


बिजली निगम के उपभोक्ताओं से अपील है कि बिजली के कनेक्शन लगातार काटे जा रहे हैं। अपने बिजली कनेक्शन को काटने से बचाने के लिए बकाया बिजली का बिल भरें। सभी सब डिवीजन के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्रतिदिन 400 बड़े बिजली के बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर बिल वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने कहा जल्द बिजली के बकाया बिलों की वसूली कर ली जाएगी। - सत्तार खान कार्यकारी अभियंता, डिविजन होडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें